Kodarma News: लोहाडंडा गांव में नाली की समस्या बनी गंभीर, ग्रामीणों ने जताया रोष
कोडरमा, अगस्त 5 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत डंडाडीह पंचायत के लोहाडंडा गांव में नाली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बरसात के दिनों में जल निकासी नहीं होने के कारण गांव में जलजमाव और गंदगी फैल जाती है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
समस्या का चर्चा समस्या के समाधान को लेकर समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, मोहन यादव, कौशल यादव, सुनील साव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बैठक कर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रशासन से शीघ्र नाली निर्माण एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई।
पहले की कार्रवाई समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में अंचल प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.