कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में ढिबरा के अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। शनिवार की रात कोडरमा थाना क्षेत्र के लोमचांची जंगल में हजारीबाग से पहुंची वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर ढिबरा के अवैध उत्खनन में लगे एक शक्तिमान और एक डंपर को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अवैध उत्खनन में कार्रवाई बताया गया कि हजारीबाग से पहुंची वन विभाग की टीम ने प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में लोमचांची जंगल में छापेमारी की। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में लगे लोग वहां से भाग निकले। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर मौजूद शक्तिमान औ...