Kodarma News: लोटस टेंपल की तर्ज पर बने पंडाल में 12वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ
कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। सार्वजनिक गणपति पूजा समिति, तूफान क्लब जयनगर के तत्वावधान में दुर्गा मंडप परिसर में सोमवार को 12वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। महोत्सव को लेकर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लोटस टेंपल की तर्ज पर तैयार किया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। महोत्सव के पहले दिन सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। आचार्य के सान्निध्य में आदिविनायक स्मरण, सर्व वेदी आवाहन, स्थापना एवं पूजन, ब्राह्मण पूजन और व्यास पीठ पूजन के बाद भगवान गणपति का विधिवत अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.