कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता के तहत शनिवार को नेशनल पब्लिक स्कूल, परसाबाद में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शुद्ध मतदाता सूची से मजबूत लोकतंत्र,लोकतंत्र क्या है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका तथा मतदाता सूची का पुनरीक्षण आवश्यक क्यों जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को शब्दों में अभिव्यक्त किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व पर प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Jamshed...