कोडरमा, सितम्बर 23 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के हरली पावर सब स्टेशन के पास बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वैन में सवार चार छात्र घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में आठ वर्षीय छात्र अमन कुमार और साधिका को अधिक चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य छात्रों को मामूली चोटें लगी हैं। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वैन तिलैया के भादोडीह स्थित एपीएस (अली पब्लिक स्कूल) की है। वैन रोज की तरह बुधवार को हरली-बिरसोडीह से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान हरली पावर सब स्टेशन के पास चालक दूसरे वाहन को रास्ता देने लगा। सड़क किनारे दलदलनुमा मिट्टी होने के कारण वैन का संतुलन बिगड़...