Kodarma News: लीड: रोड पर खड़े पिकअप से टकरायी बाइक, पावर प्लांट कर्मी की मौत
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित गुमो पुल पर रविवार सुबह सड़क किनारे खराब पड़ी पिकअप वैन में पीछे से बाइक टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चतरा जिले के मंझगांवा निवासी 30 वर्षीय अमरजीत सिंह, पिता महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह कोडरमा के केटीपीएस पावर प्लांट में काम करता था। जानकारी के अनुसार अमरजीत रविवार सुबह करीब 12 बजे बाइक से झुमरीतिलैया की ओर आ रहा था। इसी दौरान गुमो स्थित एनएच-20 के पुल पर पहले से खराब खड़ी पिकअप वैन में उसकी बाइक पीछे से जोरदार टकरा गयी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.