Kodarma News: लीड: रोजगार मेले में 93 युवाओं का चयन, 34 को मिला ऑफर लेटर
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला नियोजनालय, कोडरमा द्वारा आयोजित वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला- 2026 में स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। समाहरणालय परिसर में आयोजित मेले में 21 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां 1325 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के बाद 93 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 222 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित 34 अभ्यर्थियों को अतिथियों ने मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया। रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया। मेले में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, वित्त, बीमा, निर्माण और तकनीकी प्रशिक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.