कोडरमा, अक्टूबर 1 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जामू में बुधवार को मध्यान भोजन खाने के बाद 48 बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद गुरुवार को विद्यालय की स्थिति सामान्य नहीं रही। ग्रामीणों के विरोध के कारण विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बनाया गया। वहीं, विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की बैठक होने के कारण पठन-पाठन भी प्रभावित रहा। बताया गया कि बुधवार को मध्यान भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में विद्यालय में परोसे जाने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जुटे और मामले की जांच की मांग को लेकर बैठक की।

घटनाक्...