Kodarma News: लीड: तेज रफ्तार बाइक के धक्के से महिला की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिपचो निवासी अभिमन्यु राणा की पत्नी पिंकी देवी 30 वर्ष बीमार थी। वह सूई लेने के बाद सीरिंज फेंककर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कोडरमा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया。
मृतका के परिवार की स्थिति मरकच्चो के महुगाय निवासी कासिम अंसारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.