Kodarma News: लीड: तीसरे दिन छात्राओं ने किया आंदोलन, अफसरों ने सात दिनों का मांगा समय
कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, झुमरीतिलैया हिन्दुस्तान टीम। झुमरी तिलैया स्थित सीडी गर्ल्स स्कूल में प्रभारी प्राचार्य कुमार शशिभूषण सिंह के निलंबन और तबादले के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्कूल पहुंचे अफसरों ने छात्राओं से मामले का निष्पादन और जांच के लिए सात दिनों का समय मांगा। इसके बाद छात्राएं शांत हो गईं। शुक्रवार को पहले सीओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने छात्राओं से बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्राओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ निर्मल सोरेन भी विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया। उनके पहुंचने के बाद एक बार फिर वार्ता शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सीडी गर्ल्स स्कूल में तीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.