कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन सहित पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उपायुक्त ने स्वयं भरा एसआई...