Kodarma News: लाल प्याज की आवक कम होने से नया बिक रहा महंगा
कोडरमा, नवम्बर 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में कार्तिक माह समाप्त होने के बाद प्याज के दाम में अचानक उछाल आ गया है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। फिलहाल कोडरमा के झंडा चौक स्थित बाजार में प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं मोहल्ले के दुकानदार 60 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं।झंडा चौक स्थित बाजार के एक विक्रेता ने बताया कि बाजार में लाल प्याज की आवक पूरी तरह बंद हो गई है। महाराष्ट्र में अधिक बारिश से प्याज की फसल बर्बाद हो गई है, जिसका सीधा असर झारखंड खासकर के कोडरमा जिले के बाजारों पर पड़ा है। फिलहाल बाजार में नया प्याज आ रहा है, लेकिन उसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन लाल प्याज के मुकाबले कम है। डिमांड के अनुरूप आवक हो रही है, मगर लगन तेज होने और लाल प्याज नहीं आने से दाम बढ़े हैं। कुछ दिनों में दाम घटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.