कोडरमा, सितम्बर 18 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा वॉटरफॉल से लापता छात्र सागर का मामला नौ दिन बाद भी सुलझ नहीं पाया है। छात्र की तलाश में स्थानीय गोताखोरों के बाद पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम और अब चौपारण से आई एक्सपर्ट गोताखोरों की टीम ने भी अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, सागर के पिता और अन्य परिजन लगातार पुलिस पर छात्र की तलाश तेज करने का दबाव बना रहे हैं। मामले में कोडरमा एसपी कुमार शिवाशिष ने भी हस्तक्षेप करते हुए चौपारण से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम बुलवाई और स्वयं वृंदाहा वॉटरफॉल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बावजूद छात्र का पता नहीं चलने पर पुलिस ने घटना की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है。

पुलिस पूछताछ इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने जहानाबाद के हुलासगंज...