कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री, कोडरमा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी और जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोडरमा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को शीघ्र चालू कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल परिसर में संचालित ब्लड बैंक अक्टूबर 2025 से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने के कारण बंद है। वर्तमान में यह केवल ब्लड स्टोरेज यूनिट के रूप में संचालित हो रहा है। इसके कारण थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों, डायलिसिस कराने वाले मरीजों, ऑपरेशन के जरूरतमंदों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि ब्...