Kodarma News: लड़की से मिलने पहुंचे दो नाबालिग पकड़े गए, लड़की की मां ने किया केस
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह लड़की से मिलने पहुंचे दो नाबालिग युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर गांव में घुमाने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई। इस मामले में युवती की मां के आवेदन पर चुटियारो निवासी साहिल कुमार साहू, पिता प्रकाश साव और सुजीत कुमार, पिता मनोज रजक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। आवेदन में दोनों युवकों पर गलत करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि युवती की मां के आवेदन के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.