Kodarma News: लग्न शुरू होते जमीन की खरीद-बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददातालग्न शुरू होते ही कोडरमा जिले में जमीन की खरीद-बिक्री ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लग्न की शुरुआत होने से निबंधन कार्यालयों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। कोडरमा जिला अवर निबंधन पदाधिकारी विकास कुमार बताते हैं कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री अधिक हो रही है। खासकर चंदवारा, कोडरमा और डोमचांच प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग जमीन बेचने और खरीदने के लिए निबंधन कार्यालय पहुंच रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, लग्न के मौसम में बेटियों की शादी, पारिवारिक आयोजनों और अन्य जरूरी घरेलू खर्चों के लिए ग्रामीण परिवार अपनी जमीन बेच रहे हैं। दूसरी ओर, शादी के बाद परिवार के विस्तार या भविष्य के निवेश को देखते हुए खरीदार भी सक्रिय हो गए हैं, जिससे बाजार में रौनक लौट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.