Kodarma News: लगातार बारिश में धुली मजदूरों की दिहाड़ी, कमाई पर संकट के बादल
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माण से जुड़े मजदूरों की दिहाड़ी धूल गई है। साथ ही उनकी कमाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। झुमरीतिलैया के पुराना बस स्टैंड के पास कई मजदूर छाते या प्लास्टिक ओढ़े खड़े दिखे। आम दिनों में यहां सैकड़ों मजदूरों का मजमा लगा रहता था, जहां राजमिस्त्री और लेबर काम की तलाश में जुटते थे तो एक अलग ही हलचल रहती थी। बुधवार को बारिश के कारण भीड़ उनकी नहीं दिखी। इसके बाद भी गिनती के 10-12 लोगों को मुश्किल से काम मिल सका। और शेष मजदूर काम की प्रतीक्षा में भीगे कपड़ों में खड़े हैं। उनके चेहरे पर बारिश की बूंदों से ज्यादा काम न मिलने और परिवार के भरण-पोषण की चिंता की लकीरें दिखीं。 यह भी पढ़ें- Nawada News: बारिश में धुल गयी मजदूरों की दिहाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.