Kodarma News: लकवाग्रस्त बिरहोर महिला की मौत, प्रशासन ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: मरकच्चो । प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में रहने वाली कैली बिरहोरीन (71) की सोमवार देर रात मौत हो गई। वह पिछले तीन वर्षों से लकवाग्रस्त थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर बीडीओ हुलास महतो के निर्देश पर बीसीओ लक्ष्मीकांत लोहरा मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.