कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की अनुपालन बैठक हुई। इसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति और विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में सबसे पहले न्यायालय से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा हुई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पथ चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, ग्राम गरचांच-मंडरिया के बीच पाइपलाइन बिछाने, शहरी जलापूर्ति योजना, नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, शौचालय मरम्मत, एनएचएआई से संबंधित मामले, भू-अर्जन,...