कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि जिले में उम्मीद की किरण बनकर रोटरी क्लब कोडरमा ने जरूरतमंदों 70 से अधिक नि:शक्त कटे हाथ पांव के जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विशिष्ट अतिथि रोटरी पदाधिकारी के रूप में धनबाद से विकास शर्मा और उनके धर्मपत्नी रिद्धि शर्मा मौजूद थीं। वहीं अतिथि के रूप में अध्यक्ष उमेश वर्मा, पार्षद पिंकी जैन, किशोर जैन, जैन समाज संयुक्त मंत्री राज छाबड़ा मौजूद थे। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी के द्वारा कई लाभुक को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में रोटरी कोडरमा के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि रोटरी कोडरमा जिले में सेवा समर्पण का अच्छा ...