Kodarma News: रोटरी बाल विद्यालय में 100 बच्चों के दांतों की हुई जांच
कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से रोटरी बाल विद्यालय में दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 बच्चों के दांतों की जांच की गई। डॉ. सागर मणि के नेतृत्व में बच्चों का दंत परीक्षण किया गया और उन्हें दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने तथा मुंह की स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। डॉ. सागरमणि ने बच्चों को बताया कि सही तरीके से नियमित ब्रश करने से मसूड़ों की बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, मुंह की स्वच्छता बनाए रखने से खाने का स्वाद भी बेहतर महसूस होता है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए नियमित रूप से ब्रश करने और दांतों की उचित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ ब्रश करने के सही तरीके सीखे। शिविर के दौरान क्लब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.