कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित छह दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। शिविर में दुमका से आयी योग प्रशिक्षिका सोना शर्मा, निदेशिका सत्यम योग, दुमका ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम व योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के सही तरीकों की जानकारी दी गई तथा उनके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के अध्यक्ष नवीन आर्या, सचिव मोहक सुल्तानिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी, आरती आर्या एवं शैलेश दारुका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। परियोजना निदेशक रोटेरियन संदीप सिन्हा व र...