Kodarma News: रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने से झंडा चौक पर लग रहा जाम
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के व्यस्त इलाके झंडा चौक के पास रॉन्ग साइड परिचालन, अवैध ऑटो-टोटो स्टैंड तथा सड़क पर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने की वजह से दिनभर जाम की समस्या रहती है। यहां सड़क किनारे टोटो-ऑटो की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। थोड़ी सी भी वाहनों की संख्या बढ़ते ही जाम की गिरफ्त में आ जाता है। सबसे बड़ी समस्या रॉन्ग साइड से आनेवाले वाहनों की है। समय बचाने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो, टोटो, दोपहिया और कई बार चारपहिया वाहन भी गलत दिशा से प्रवेश कर जाते हैं। इससे सामने से आनेवाले वाहनों का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है। कई बार इस कारण दुर्घटना की स्थिति भी बन जाती है। यही स्थिति महाराणा प्रताप चौक पर की भी है। यहां भी स्टैंड से आनेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.