Kodarma News: रेलवे ब्रिज के पास ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के समीप रविवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर रेलवे ब्रिज से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.