कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झुमरी तिलैया स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो गाड़ियों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी स्टेशन की ओर से झंडा चौक की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी गाड़ी झंडा चौक की ओर से स्टेशन की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पुल पर दोनों गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...