कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व मध्य रेलवे जोनल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कोडरमा लॉबी के समक्ष सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि सहायक लोको पायलट एवं लोको पायलट सुरक्षित रेल परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वर्तमान में रनिंग कर्मचारियों, विशेषकर सहायक लोको पायलटों पर अतिरिक्त एवं जोखिमपूर्ण कार्यों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। इससे कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यक्षमता और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर संगठन ने आठ मांगों को रखा और कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन के लिए मांगों का समाधान जरूरी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी पर लोको पायलटों का प्रदर्शन ...