Kodarma News: रूपायडीह में सियार ने दो बुजुर्गों को किया घायल
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रूपायडीह गांव में सोमवार सुबह सियार के हमले से दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थानु महतो (72) और बुलाकी महतो (76) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे दोनों बुजुर्ग अपने खेत में लगी धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद थानु महतो को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बुलाकी महतो का इलाज जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.