Kodarma News: रियल पंजाब एफसी के नाम पर फुटबॉल ट्रायल, हंगामा बढ़ा तो लौटाए पैसे
कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। रियल पंजाब फुटबॉल क्लब के नाम पर कोडरमा में आयोजित फुटबॉल ट्रायल को लेकर संदेह गहरा गया है। ट्रायल की प्रक्रिया में खामियां और बिना हस्ताक्षर वाले फॉर्म सामने आने के बाद आयोजन पर सवाल उठने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय फुटबॉल एसोसिएशन के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जांच शुरू होते ही आयोजक खिलाड़ियों से लिए गए पैसे लौटाकर वहां से चले गए।
ट्रायल में शामिल हुए दूर-दराज के खिलाड़ी बताया जाता है कि ट्रायल में शामिल होने के लिए कोडरमा के अलावा बिहार और बंगाल समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे थे। इनमें खूंटी और लोहरदगा के अलावा कोलकाता के खिलाड़ी भी शामिल थे। खिलाड़ियों से पैसे लिए जाने और ट्रायल की प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका के बाद पूरे मामले को लेकर चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.