Kodarma News: रास्ते पर सीढ़ी निर्माण का विरोध करने पर मारपीट, थाने में दिया आवेदन
कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के समलडीह गांव में सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी निर्माण को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। निर्माण कार्य का विरोध करने पर एक पक्ष द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट में 50 वर्षीय मनोज चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित मनोज चौधरी ने इस संबंध में सतगावां थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण आवेदन में उन्होंने बताया कि गांव के जिस सार्वजनिक रास्ते से दर्जनों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है, उसी मार्ग पर एक पक्ष द्वारा सीढ़ी का निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.