Kodarma News: राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय की छात्राओं का परचम
कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की छात्राओं ने भारत विकास परिषद, उत्तर झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता (एनजीएससी-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग में किया गया, जिसमें धनबाद, चास, बोकारो, हजारीबाग सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालय की छात्राओं कुसुम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी अग्रवाल, आराध्या कुमारी, सुहाना कुमारी, जाह्नवी राज, शाइस्ता जहां व नंदिता कुमारी ने समूह गान की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। छात्राओं को संगीत प्रशिक्षक अनूप कुमार मोदी व मिलन गोस्वामी ने नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.