कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में शनिवार को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने महान हॉकी खिलाड़ी एवं 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस में खिलाड़ियों का उत्साह, प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शनकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों से परिचित कराते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव दिलाया। उन्होंने बताया कि मेजर ...