कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक शुक्रवार को परिसदन सभागार में सभापति रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पथ निर्माण, वन, परिवहन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, लघु सिंचाई, उत्पाद, कृषि, राजस्व एवं निबंधन, पशुपालन, गव्य विकास, कल्याण, आपूर्ति समेत अन्य विभागों की उपलब्धियों और राजस्व संग्रहण की स्थिति पर चर्चा हुई।

बैठक का उद्देश्य सभापति रामेश्वर उरांव ने कहा कि समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करें। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सभापति ने पथ निर्माण, लघु सिंचाई, जल सं...