Kodarma News: राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। अपर समाहर्ता ने वन प्रमंडल, उत्पाद, विद्युत, कृषि बाजार समिति, निबंधन, नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत डोमचांच व कोडरमा, मत्स्य, वाणिज्य कर, परिवहन, सहकारिता, खनन, नाप-तौल एवं भू-राजस्व शाखा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
राजस्व मामलों के निष्पादन के निर्देश अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.