Kodarma News: रांची-पटना रोड पर घूम रहे आवारा पशु, अभियान बेअसर
कोडरमा, जुलाई 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा से झुमरीतिलैया तक शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद झुमरीतिलैया और नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच की ओर से कई बार योजनाएं बनीं, बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव पारित हुए और बड़े-बड़े दावे भी किए गए। लेकिन यह योजना फाइलों और घोषणाओं तक ही सीमित है। नतीजा यह है कि शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में आज भी गाय, सांड और अन्य मवेशियों का कब्जा बना हुआ है। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। दर्जनों लोग उसके शिकार होकर चोटिल हो चुके हैं। प्रमुख मार्गों पर सुबह से देर शाम तक आवारा पशुओं का झुंड सड़क पर बैठा या घूमता रहता है। कई जगहों पर सड़क के बीचोंबीच मवेशी बैठे रहते हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.