Kodarma News: योजनाओं में गड़बड़ी की होगी जांच, बकायेदारों को भेजा जाएगा नोटिस: उमेश
कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच सभागार में मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सभी 14 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे के निस्तारण, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में कचरा डंपिंग की गंभीर समस्या पर विचार-विमर्श करते हुए इसके स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया गया। बोर्ड के सभी सदस्यों ने उपायुक्त से शीघ्र कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपयुक्त स्थल चिह्नित कर कचरे के निस्तारण का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत की दुकानों का लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.