Kodarma News: योग और प्राणायाम के लिए रोजाना एक घंटा अवश्य निकालें : आचार्य
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित आकाश योग केंद्र व गुरुकृपा शांति भवन में हरिद्वार से पहुंचे योग गुरु व आयुर्वेद आचार्य योग देव महाराज के सान्निध्य में आध्यात्मिक, योग व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। गुरुदेव ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास का संपूर्ण विज्ञान है। नियमित योगाभ्यास, सात्विक जीवनशैली व सकारात्मक विचार व्यक्ति को निरोग, आत्मविश्वासी और सफल बनाते हैं। कार्यक्रम के उपरांत जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार सेठ, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी व संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव को लगभग दो घंटे तक गुरुदेव के साथ योग, आयुर्वेद, खेल विज्ञान व योगासन प्रतियोगिताओं से संबंधित विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.