Kodarma News: युवाओं को रोजगार देने का प्रयास सराहनीय: शालिनी
कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। जलवाबाद (नगरखारा) स्थित गोलू ड्रिंक का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं समाजसेवी मनोज कुमार झुन्नू ने किया। शालिनी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के उद्योग खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस तरह के उद्योग खुलने से आसपास के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। मनोज कुमार झुन्नू और संचालक मनीष साव ने बताया कि यहां हर तरह के पेय व बोतलबंद पानी भी उचित कीमत पर उपलब्ध है। मौके पर वार्ड पार्षद शाहिद हुसैन, सचिन कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार, महेंद्र साव, झुन्नी कुमार, पंकज कुमार, मनजीत सिंह, कारू सिंह, सन्नी साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.