कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि।जयनगर निवासी इम्तियाजउद्दीन के 26 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने पर सोमवार को जयनगर पूर्वी पंचायत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के लोगों ने डॉक्टर अजहरुद्दीन को फूल-माला एवं बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने की, जबकि संचालन मुखिया कौशर खान एवं समाजसेवी अरमान खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री शालिनी गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी सारांश जैन थे। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि अजहरुद्दीन ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे ...