कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: जयनगर। थाना क्षेत्र के कंझियाडीह निवासी द्वारिका साव ने अपने 22 वर्षीय पुत्र भागीरथ साव के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। जयनगर थाना में दिए गए आवेदन में द्वारिका साव ने कहा है कि उनका पुत्र 20 जुलाई को संध्या 5: 30 बजे घर से बिना कहे पूछे कहीं निकल गया और वह आज तक घर वापस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे अपने रिश्ते नाते के यहां खोजबीन कर लिया, परन्तु उनके पुत्र का कहीं भी पता नहीं चला। उन्होंने जयनगर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करते हुए छानबीन की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...