कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा नगर पंचायत की लापरवाही अब आम लोगों को रास नहीं आ रही है। कोडरमा की जनता नगर पंचायत के अफसरों की लापरवाही से त्रस्त और परेशान है। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण कोडरमा होकर गुजरनेवाले लोग भी यहां की खराब छवि अपने मन में लेकर जा रहे हैं। कोडरमा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद इस स्थान पर अक्सर पानी जमा हो जाता है। रांची-पटना रोड पर जल जमाव के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। लगातार बारिश के बा...