Kodarma News: मौसम: बारिश से तिलैया डैम का जलस्तर गेट लेबल से बढ़ा
कोडरमा, सितम्बर 25 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। तीन दिनों से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से तिलैया डैम का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो डैम में 10 सेंटीमीटर से ज्यादा लेबल बढ़ा है, जो डैम के गेट लेबल 1212 से ऊपर उठकर 1212.36 फीट पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को डैम का जलस्तर 1212.36 फीट रहा, जबकि गुरुवार को 1212 फीट व बुधवार को 1211.96 फीट था। डैम का डेंजर लेबल 1218 फीट है, फिलहाल खतरे के निशान से करीब छह फीट पानी कम है। सूत्रों के अनुसार 21 सितंबर से डैम का हाइडल चलना शुरू हो गया है, जिससे एक यूनिट(दो मेगावाट) से बिजली उत्पादन का कार्य शुरू है, जबकि दूसरा यूनिट(दो मेगावाट) किसी कारण से बंद है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गेतलसूद डैम का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान के करीब यह भी पढ़ें- Jamshedp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.