Kodarma News: मोदी मोहल्ला में राधाकृष्ण मंदिर यज्ञ को लेकर 20 अगस्त को होगा झंडारोहण
कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मोदी मोहल्ला में प्रमिला बर्णवाल द्वारा निर्मित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर 20 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झंडारोहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य सह आचार्य बसंत शास्त्री जी महाराज एवं उप आचार्य विष्णुकांत पांडेय के द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति की ओर से गौतम सिंह, त्रिभुवन राम, उमेश मोदी, प्रताप शर्मा सुरेंद्र राणा ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.