Kodarma News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिहास गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुहिला गांव निवासी मिथुन कुमार (45), पिता स्व. भोला सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मिथुन कुमार मोटरसाइकिल से बासोडीह की ओर से गोविंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिहास के समीप तेज गति के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.