Kodarma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरुनानक जयंती
कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज विंग में सोमवार को गुरुनानक देव जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और अरदास के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों ने शब्द कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के प्राचार्य जीसी वर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा सच्चाई, मेहनत और दूसरों की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही मानवता, प्रेम और सेवा की भावना अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और अच्छे व्यवहार का विकास करना भी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.