कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम सेलारी स्थित बगिया मैदान में शनिवार की शाम क्रिकेट मैच के दौरान कैच लेने के प्रयास में दो खिलाड़ी आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए। हादसे में दोनों खिलाड़ी घायल हो गए, जिनमें 15 वर्षीय उज्जवल कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बगिया मैदान में स्थानीय युवकों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान हवा में उछली गेंद को पकड़ने के लिए उज्जवल कुमार और गुलशन कुमार एक साथ तेजी से दौड़े। दोनों की नजर गेंद पर होने के कारण वे एक-दूसरे को नहीं देख सके और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उज्जवल कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मैदान पर ही बेहोश हो गया। वहीं, गुलशन कुमार को भी हल्की चोटें आ...