कोडरमा, नवम्बर 18 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व के अवसर पर ऐतिहासिक शिवसागर तालाब परिसर में आयोजित आठ दिवसीय मेले में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लुगवार पिंडा की ओर से आयोजित गौशाला मेले में भी लोगों का उत्साह चरम पर है। दोनों मेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। गौशाला मेले में भगवान गणेश की अनोखी एटीएम मशीन लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी हुई है। इस मशीन में 10 रुपये डालते ही भगवान गणेश की प्रतिमा की सूंड से लड्डू प्रसाद के रूप में बाहर निकलता है। एटीएम से पैसे निकलने के बजाय भगवान गणेश की सूंड से लड्डू निकलने का यह अनोखा दृश्य लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। खासकर बच्चे इस व्यवस्था को लेकर काफी उत्साहित हैं। प...