कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने मेघातरी क्षेत्र का भ्रमण कर इलाजरत कुष्ठ मरीजों के पारिवारिक एवं सामाजिक संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान दो नए कुष्ठ मरीजों की पुष्टि हुई। अभियान के तहत कुल 24 संपर्क व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफैम्पिसिन की खुराक दी गई। डॉ. रमण कुमार ने बताया कि संपर्क व्यक्तियों को SDR की एकल खुराक देने से कुष्ठ रोग के संक्रमण की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोडरमा के सहयोग से मेघातरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से पूरे टोले के लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने को कहा गया।इस दौरान डॉ. रमण...