कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: डोमचांच। कोडरमा जिला इकाई के सदस्य सह डोमचांच प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय की अध्यक्षता में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डोमचांच प्रखंड इकाई की नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में रहकर संगठन के प्रति सकारात्मक सोच रखना बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...