कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। उरवां निवासी युवक सचिन शर्मा का डैम में डूबने से हुई मौत मामले में ढ़ाई माह बीत जाने के बावजूद कंपनी द्वारा परिजन को मुआवजा व नौकरी नहीं दिये जाने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सोलर पावर प्लांट निर्माण कार्य के मेन गेट को बंद कर दिया। परिजनों का कहना है कि डीवीसी के अधीन कार्यरत कंपनी के प्रतिनिधि व विधायक की उपस्थिति द्वारा साढ़े तीन लाख मुआवजा व जब तक कंपनी कार्यरत रहेगी परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का बात तय हुआ था, लेकिन मगर करीब ढ़ाई माह बीत जाने के बावजूद मुआवजा व नौकरी नहीं दिया गया, जिसके कारण आज प्लांट के मेन गेट को बंद कर दिया। बता दें कि करीब ढ़ाई माह पूर्व युवक सचिन शर्मा की मौत डैम में नहाने के दौरान हो गया था। परिजनों का आरोप था कि डैम में जिस सोलर पावर प्लांट...