कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता शिकायत कोषांग के तहत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा बैठक मंगलवार को की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, बिजली विभाग, अपर समाहर्ता कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच से संबंधित शिकायतों की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश...